Urjanchal Tiger
रविवार, 22 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

औद्योगिक विकास और जनहित में संतुलन बनाना प्राथमिकता: कलेक्टर अंकित अस्थाना

Om Prakash Shah

Author | Updated: 21 Oct 2026, 05:35 PM IST | 0 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। जिले के नवागत कलेक्टर अंकित अस्थाना ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर प्रशासनिक कामकाज की कमान संभाल ली। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों से जिले की प्रशासनिक व्यवस्था और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

जिले के नवागत कलेक्टर अंकित अस्थाना ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों से जिले की प्रशासनिक व्यवस्था और संचालित विकास कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने औद्योगिक विकास, जनहित और डीएमएफ फंड के प्रभावी उपयोग को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने कहा कि सिंगरौली औद्योगिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में उद्योगों के संचालन और स्थानीय लोगों के हितों के बीच संतुलन स्थापित करना आवश्यक है। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि उद्योगों के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए स्थानीय नागरिकों के हितों का भी ध्यान रखा जाए।

कलेक्टर नें जिले में विकास कार्यों को गति देने और जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) फंड का उचित उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। गौरतलब है कि अंकित अस्थाना 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। सिंगरौली आने से पहले वे भोपाल में सचिव के पद पर कार्यरत थे। वे मुरैना जिले के कलेक्टर के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने अपने पूर्व अनुभव का उपयोग सिंगरौली के विकास और प्रशासनिक कार्यों को बेहतर बनाने में करने की बात कही।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT