Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

आतिशी मार्लेना को मिला बीजेपी में शामिल होने का ऑफर, शामिल नहीं होने पर मुझे ईडी गिरफ्तार कर लेगी

Shabana Parveen

Administrator | Updated: 02 Apr 2024, 10:42 AM IST | 1 min read
आतिशी मार्लेना को मिला बीजेपी में शामिल होने का ऑफर, शामिल नहीं होने पर मुझे ईडी गिरफ्तार कर लेगी
Share:
Advertisement

Atishi Marlena : दिल्ली सरकार की मंत्री Atishi Marlena (आतिशी मार्लेना) ने मंगलवार को बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मुझे बीजेपी में शामिल होने का ऑफर मिला था, जिसे मैंने ठुकरा दिया। आतिशी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले सत्येन्द्र जैन, फिर मनीष सिसौदिया, संजय सिंह और अब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। वह अगले चुनाव से पहले चार और नेताओं को गिरफ्तार करेंगे। वे मुझे गिरफ्तार करेंगे, वे सौरभ भारद्वाज और राघव चड्ढा को भी गिरफ्तार करेंगे। आम आदमी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता जेल में हैं।

आतिशी मार्लेना ने कहा कि आम आदमी पार्टी के चार वरिष्ठ नेताओं को जेल भेजना पर्याप्त नहीं है। इसलिए मैं, राघव चड्ढा और सौरभ भारद्वाज को भी गिरफ्तार किया जाएगा.’ उन्होंने कहा कि वे मुझे बुलाएंगे और फिर गिरफ्तार कर लेंगे, लेकिन हम उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता आखिरी सांस तक काम करते रहेंगे।

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी का कहना है, “बीजेपी ने मेरे एक करीबी सहयोगी के माध्यम से मेरे राजनीतिक करियर को बचाने के लिए उनकी पार्टी में शामिल होने के लिए मुझसे संपर्क किया और अगर मैं बीजेपी में शामिल नहीं हुई तो आने वाले एक महीने में मुझे ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा…” “

ये भी पढे – INDIA Alliance Rally : गरीबों के लिए बिजली मुफ्त, हर गांव में सरकारी स्कूल, अस्पताल, मुफ्त इलाज़ देगा INDIA Alliance