सिंगरौली। जिले के जियावन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को नींद की झपकी आने से एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो से जा टकराई। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया।
जिले के जियावन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को प्रयागराज से लौट रही कार नींद की झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो से जा टकराई। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया, जबकि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार कार क्रमांक MP17 CC 1686 में सवार दीपांशु पिता योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, निवासी शक्तिनगर, प्रयागराज से लौट रहे थे। जियावन के पास चालक को अचानक नींद की झपकी आने से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह खड़ी बोलेरो क्रमांक MP53 CA 7531 से जा भिड़ी।




