Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सभी अधिकारी दो दिन क्षेत्र में जाएंगें और रात्रि भी विश्राम करेंगे-सीएम

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 09 Oct 2025, 11:02 PM IST | 1 min read
सभी अधिकारी दो दिन क्षेत्र में जाएंगें और रात्रि भी विश्राम करेंगे-सीएम
Share:
Advertisement

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल की पहली फिजिकल कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई। दो दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के सभी कलेक्टर, कमिश्नर, एसपी और आईजी शामिल हुए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के अधिकारी जनता के बीच संवाद और काम करने की छवि बनाएं। उन्होंने कहा, “जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और हमें इसे बनाए रखना है।”

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहली फिजिकल कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों को जनता से जुड़ने, जनप्रतिनिधियों का सम्मान करने और क्षेत्र में अधिक समय बिताने के निर्देश दिए गए।

जनप्रतिनिधियों का करें सम्मान

सीएम यादव ने अधिकारियों से कहा कि वे जनप्रतिनिधियों का सम्मान करें और उनके सुझावों को ध्यान से सुनें। जरूरत पड़ने पर उन पर कार्रवाई भी करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी हर महीने कम से कम दो दिन क्षेत्र में जाएं और वहीं रात्रि विश्राम करें। इससे जनता से सीधा संपर्क बनेगा और प्रशासनिक व्यवस्था और मजबूत होगी।

आत्मीय संवाद बनाकर करें काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में तैनात अधिकारी अपने काम और नवाचार से अपनी पहचान बनाएं। उन्होंने कहा, “ईश्वर ने हमें समाज की सेवा का मौका दिया है, इसलिए हमें छात्र की तरह लगातार सीखते रहना चाहिए।”
सीएम ने अधिकारियों को सलाह दी कि वे स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों से आत्मीय संवाद बनाए रखें। ऐसा करने से प्रशासन और जनता के बीच भरोसा और बेहतर होगा।

ऐसा काम करें जिसे जनता याद रखे

मुख्यमंत्री ने कहा, “कलेक्टर्स ऐसा काम करें कि आने वाले समय में जनता उन्हें याद रखे।” उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के हर मिनट को लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने में लगाएं। जिले में ऐसे नवाचार करें जिनका असर लंबे समय तक दिखे। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी नवाचार को विभाग से अनुमोदित कराकर उसे स्थायी बनाया जाए ताकि उसका लाभ जनता को लंबे समय तक मिलता रहे।

जनता से मिलने की व्यवस्था और बेहतर बनाएं

सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों से कहा कि आम जनता से मिलने और जन सुनवाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाएं। इससे लोगों की समस्याएं तेजी से सुलझाई जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि शासन ने जो लक्ष्य तय किए हैं, उन्हें फील्ड अधिकारियों की मेहनत से ही हासिल किया जा सकता है। सभी अधिकारी प्रोफेशनल एप्रोच के साथ प्रोग्रेसिव, एनर्जेटिक और एफीशिएंट बनें।

Advertisement

मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने बताया कि अब हर महीने दो बार वर्चुअल कॉन्फ्रेंस होगी। उन्होंने कहा कि जिलों में बेहतर परिणाम तभी मिलेंगे जब सभी अधिकारी मिलकर काम करेंगे। मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि सभी अधिकारी दो दिन क्षेत्रीय भ्रमण करें और रात्रि विश्राम करें। इससे वे रिचार्ज होकर योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886