सिंगरौली। अहिरवार समाज संघ जिला सिंगरौली की जिला कार्यकारिणी का गठन बैढ़न स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। संभागीय अध्यक्ष रीवा इंद्रेश कुमार वर्मा की उपस्थिति और मुख्य अतिथि राम जनक साकेत के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद वर्मा ने की।
अहिरवार समाज संघ जिला सिंगरौली की जिला कार्यकारिणी का गठन बैढ़न स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। संभागीय अध्यक्ष इंद्रेश कुमार वर्मा की उपस्थिति तथा मुख्य अतिथि राम जनक साकेत के मार्गदर्शन में संगठन का विस्तार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद वर्मा ने की। संगठन का उद्देश्य समाज को मजबूत बनाने के साथ जिला, ब्लॉक, तहसील, पंचायत और ग्राम स्तर तक संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करना है।
Also Read
अहिरवार समाज संघ जिला सिंगरौली की जिला कार्यकारिणी का गठन बैढ़न स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। संभागीय अध्यक्ष इंद्रेश कुमार वर्मा की उपस्थिति तथा मुख्य अतिथि राम जनक साकेत के मार्गदर्शन में संगठन का विस्तार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद वर्मा ने की। संगठन का उद्देश्य समाज को मजबूत बनाने के साथ जिला, ब्लॉक, तहसील, पंचायत और ग्राम स्तर तक संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करना है। गठन के दौरान शंकर प्रसाद वर्मा को दूसरी बार जिला अध्यक्ष तथा राम जनक साकेत को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। शिवमूर्ति साकेत को उपाध्यक्ष, राजेश कुमार रत्नाकर को राजनीतिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, रीता वर्मा को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, प्रियंका साकेत को उपाध्यक्ष तथा रमेश कुमार साकेत को शिक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार साकेत को दूसरी बार युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, चंदन कुमार साकेत को उपाध्यक्ष, राम साकेत को किसान-मजदूर प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, विनोद कुमार वर्मा को व्यावसायिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष और अधिवक्ता रघुनंदन प्रताप साकेत को नशा उन्मूलन प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में शंकर प्रसाद वर्मा ने कहा कि अहिरवार समाज संघ अंधविश्वास, अशिक्षा और शोषण के विरुद्ध मजबूती से कार्य करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाज की शिक्षा, जागरूकता और उन्नति के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आगामी दो माह के भीतर गांव-गांव बैठकें आयोजित कर जिला से पंचायत स्तर तक विभिन्न प्रकोष्ठों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। संगठन की ओर से नवंबर माह में सीधी जिले में भी कार्यकारिणी गठन की योजना बताई गई। कार्यक्रम का समापन अधिवक्ता रामदीन साकेत ने किया।




