Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में 28 नवंबर को लगेगा ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ कैंप

नौशाबा अंजुम

Author | Updated: 27 Nov 2025, 09:37 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Your Capital Your Right : सरकार अब नागरिकों की अनक्लेम्ड संपत्ति और निष्क्रिय बैंक खातों तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए तेज़ी से कदम उठा रही है। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देशभर में ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ अभियान शुरू किया है। यह राष्ट्रीय स्तरीय कैंप अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित किए जा रहे हैं।

28 नवंबर को सिंगरौली में लगेगा विशेष कैंप

इसी क्रम में सिंगरौली जिले में 28 नवंबर को यह महत्वपूर्ण कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। प्रशासन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सभी बैंक लगाएंगे हेल्प डेस्क

कैंप में जिले के सभी प्रमुख बैंकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। हर बैंक की ओर से अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे, जहां नागरिक..

  • अपने निष्क्रिय या अनक्लेम्ड खातों की जानकारी,
  • अनुपलब्ध राशि,
  • लंबित दावे,
  • गलत विवरण अपडेट,
    जैसे मुद्दों का समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

वरिष्ठ अधिकारियों की रहेगी मौजूदगी

इस कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, RBI के क्षेत्रीय प्रबंधक, जिला विकास प्रबंधक (DDM), और जिला कलेक्टर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

आरबीआई भोपाल और एसएलबीसी भोपाल के निर्देशों के अनुसार पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और सुगमता के साथ आयोजित की जाएगी।

हर नागरिक को मिले उसकी पूंजी का अधिकार

सरकार का प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर व्यक्ति अपनी जमा पूंजी का सही लाभ प्राप्त कर सके, और बैंकिंग प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़े।Your Capital Your Right

Advertisement

इस तरह के कैंप लोगों की वित्तीय जागरूकता बढ़ाने और पुराने खातों को पुनः सक्रिय करने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886