सिंगरौली। जिले के चितरंगी विकासखंड के ग्राम सिधार, कपूरदेई एवं पत्थरकटी में किसानों के लिए सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था नई उम्मीद बनकर सामने आई है। एचडीएफसी बैंक परिवर्तन की ग्रामीण विकास परियोजना के तहत वाटरशेड ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट (WOTR) के माध्यम से 5 एवं 3 एचपी क्षमता के सोलर पंप स्थापित किए गए हैं।
जिले के सिंचाई की समस्या से जूझ रहे सिंगरौली के किसानों के लिए सौर ऊर्जा नई उम्मीद बनकर सामने आई है। विकासखंड चितरंगी के ग्राम सिधार, कपूरदेई एवं पत्थरकटी में सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई पंप स्थापित किए गए हैं। 5 एवं 3 एचपी क्षमता वाले इन सोलर पंपों से तीन से पांच किसानों के समूह को सिंचाई सुविधा मिलेगी तथा करीब 60 एकड़ कृषि भूमि को पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। एचडीएफसी बैंक परिवर्तन द्वारा संचालित केंद्रित ग्रामीण विकास परियोजना के तहत वाटरशेड ऑर्गेनाइजेशन ट्रस्ट (WOTR) के माध्यम से यह पहल की गई है। सोलर पंप लगने से किसानों को अनियमित बिजली आपूर्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। साथ ही रात में कड़ाके की ठंड के बीच खेतों की सिंचाई करने की परेशानी और बिजली व डीजल पर होने वाला खर्च भी कम होगा।
सौर ऊर्जा से संचालित पंप किसानों को दिन के समय सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। इससे समय पर फसलों की बुआई और सिंचाई संभव होगी। किसानों की कृषि भूमि का बेहतर उपयोग होने के साथ उत्पादन और आय बढ़ने की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था को जल संरक्षण और टिकाऊ कृषि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस पहल से किसानों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के साथ आत्मनिर्भर खेती की ओर बढ़ने का अवसर मिलेगा। किसानों को उम्मीद है कि सोलर पंप की सुविधा से अब खेत सूखे नहीं रहेंगे और खेती को नई रफ्तार मिलेगी।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें