Urjanchal Tiger
मंगलवार, 24 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

शराब नीति घोटाले में AAP नेता संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 02 Apr 2024, 04:23 PM IST | 1 min read
Arvind Kejriwal के साथ अमानवीय और एक कैदी की तरह किया जा रहा व्यवहार - संजय सिंह
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

Sanjay Singh Gets Bail : दिल्ली शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। इस तरह करीब 6 महीने बाद संजय सिंह के तिहाड़ जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

प्रवर्तन निदेशालय ने अक्टूबर 2023 में संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से पूछा कि क्या उन्हें संजय सिंह से और पूछताछ करने की जरूरत है। जब ईडी ने इससे इनकार किया तो सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

आदेश जारी होने के बाद आज दोपहर या कल संजय सिंह की रिहाई हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला ऐसे वक्त आया जब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

Advertisement

ये भी पढे – MP Board 10th 12th Result 2024 : 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब, कैसे और कहां चेक करें, जानें सबकुछ

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT