Urjanchal Tiger
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

एक ट्रैक्टर और 15 ट्रॉली रेत सहित 7 लाख का मशरूका जब्त

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 09 Sep 2025, 11:26 PM IST | 0 min read
एक ट्रैक्टर और 15 ट्रॉली रेत सहित 7 लाख का मशरूका जब्त
Share:
Advertisement

सिंगरौली, 9 सितम्बर 2025 : चितरंगी थाना पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में एक बिना नंबर का ट्रैक्टर मय रेत और करीब 15 ट्रॉली रेत का भंडारण जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपए बताई जा रही है।

चितरंगी पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर और 15 ट्रॉली रेत जब्त की। कुल जब्ती की कीमत लगभग 7 लाख रुपए आंकी गई है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई

दिनांक 07/09/2025 को थाना प्रभारी चितरंगी को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना थी कि एक बिना नंबर का स्वराज ट्रैक्टर बोदा से रेत लेकर गीरछादा की ओर बिक्री के लिए आ रहा है। थाना प्रभारी ने तुरंत टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

पीछा कर पकड़ा गया ट्रैक्टर

पुलिस वाहन देखकर ट्रैक्टर चालक ने बैरीटोला आश्रम रोड की ओर ट्रैक्टर मोड़ दिया। पुलिस टीम ने लगभग 500 मीटर पीछा कर ट्रैक्टर को रोका। पूछताछ में चालक कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। उसने बताया कि रेत वाहन मालिक ने लोड कराई है और गीरछादा ले जाने को कहा है।

मामला दर्ज, ट्रैक्टर जब्त

बिना नंबर का ट्रैक्टर गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया गया। ट्रैक्टर मय रेत को थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। आरोपी चालक और मालिक के खिलाफ धारा 303(2), 317(5) बीएनएस व खान खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भंडारण स्थल पर भी छापा

पूछताछ के दौरान पता चला कि ग्राम बोदाखुटा में परमेश्वर जायसवाल द्वारा 12 से 15 ट्रॉली रेत (कीमत लगभग ₹75,000) अवैध रूप से भंडारित की गई है। इस सूचना की पुष्टि होने पर खनिज अधिकारी को सूचना दी गई।

Advertisement

दिनांक 08/09/2025 को खनिज अधिकारी व थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। अवैध रेत जब्त कर सरपंच बोदाखुटा को देखरेख के लिए सुपुर्द की गई।