Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

2024 Indian general election से जुड़ी जरूरी जानकारी ?

आम चुनाव 2024 (2024 Indian general election) के साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर राज्यों में विधान सभा चुनाव होंगे। कई राज्यों की खाली 31 सीटों पर भी उपचुनाव होंगे।

Shabana Parveen

Administrator | Updated: 07 Mar 2024, 09:38 AM IST | 1 min read
2024 Indian general election
Share:
Advertisement

2024 Indian general election : लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मियां तेज़ हो गई है। दरअसल, भारत में लोकसभा के 543 सदस्यों को चुनने के लिए अप्रैल और मई 2024 के बीच आम चुनाव होने की संभावना है।18वीं लोकसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा की जाती है।

आम चुनाव 2024 (2024 Indian general election) के साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर राज्यों में विधान सभा चुनाव होंगे। कई राज्यों की खाली 31 सीटों पर भी उपचुनाव होंगे।

कौन कर सकता है मतदान ?

  1. भारतीय नागरिक होना चाहिए,
  2. उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए
  3. निर्वाचन क्षेत्र के मतदान क्षेत्र का एक सामान्य निवासी होना चाहिए
  4. मतदाता सूची में नाम शामिल होना चाहिए।
  5. भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी वैध मतदाता पहचान पत्र या समकक्ष होना चाहिए।

कौन नहीं कर सकता मतदान ?

  • चुनावी या अन्य अपराधों के दोषी कुछ लोगों को मतदान करने से रोक दिया जाता है।

लोकसभा से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल। 2024 Indian general election


प्रश्न – 17वीं लोकसभा का कार्यकाल कब समाप्त होगा ?

उत्तर – 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है।

प्रश्न – पिछला आम चुनाव कब हुआ था ?

उत्तर – पिछला आम चुनाव अप्रैल-मई 2019 में हुआ था।

Advertisement

प्रश्न – लोक सभा चुनाव कितने साल में होता है

उत्तर – भारत के संविधान के अनुच्छेद 83 के अनुसार लोकसभा का चुनाव हर पाँच साल में एक बार होना चाहिए।

प्रश्न – क्या एंग्लो-इंडियन समुदाय के लिए लोकसभा में सीट आरक्षित होता है ?

उत्तर – नहीं, संविधान के 104वें संशोधन ने एंग्लो-इंडियन समुदाय के लिए आरक्षित दो सीटों को समाप्त कर दिया।

प्रश्न – कौन करता है लोकसभा के चुनाव का ऐलान ?

उत्तर – लोकसभा के चुनाव का ऐलान भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा की जाती है।

प्रश्न – 2024 Indian general election में कितने सदस्य चुने जाएंगे ?

उत्तर – 543 सदस्य।

Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
Doctor - Mishra Poly Clinic
MISHRA POLY CLINIC
& NURSING HOME
Baliyari Road, Behind Ram Leela Maidan
Waidhan, MP 486886
☎ CALL NOW
📞 06266601178   |   Waidhan, Madhya Pradesh