Food Poisoning : मध्य प्रदेश के इंदौर में फूड पॉइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है। जहां फूड पॉइजनिंग से 12 नर्सिंग छात्राएं संक्रमित हो चुकी हैं। सभी को तत्काल एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दो छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Also Read : Top 5 Best Ramzan Outfit 2024 : रमजान में पहनने के लिए बेस्ट 5 ड्रेसेज जो देंगे आपको नवाबी और क्लासी लुक
Also Read
2 नर्सिंग ट्यूटर समेत 12 छात्राएं Food Poisoning का शिकार
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक इनमें 2 नर्सिंग ट्यूटर भी शामिल हैं। यह सभी छात्र सेंट जेवियर्स नर्सिंग कॉलेज नर्मदापुरम की हैं। वह यहां बाणगंगा शासकीय मानसिक चिकित्सालय में प्रशिक्षण लेने आये हैं। इन लोगों ने एमआर-10 स्थित श्रीनाथ रेस्टोरेंट में खाना खाया और उसके बाद उन्हें उल्टी होने लगी। जब ऐसी स्थिति देखी गई तो सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।





