🌙 Loading...
Sehri: -- | Iftar: --
Ramadan Special

कांग्रेस और वामपंथियों की मानसिकता पर शर्म भी आती है गुस्सा भी और हंसी भी : CM Mohan Yadav

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Sunday, April 21, 2024 12:33 PM

CM Mohan Yadav
Google News
Follow Us

CM Mohan Yadav : हाल ही में दूरदर्शन ने अपने लोगो का रंग बदल दिया है। इसे लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर दूरदर्शन का भगवाकरण करने का आरोप लगाया है। अब इस मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथियों की मानसिकता पर शर्म भी आती है, हंसी भी आती है और गुस्सा भी आता है। अब कांग्रेस को भगवा रंग पर आपत्ति है। वामपंथी और विपक्षी दल यह नहीं समझते कि भगवा हमारे त्याग और बलिदान का प्रतीक है। सूर्य संस्कृति का वाहक है।

CM Mohan Yadav ने कहा कि अब जब भगवा रंग का इतना विरोध हो रहा है तो कांग्रेस को अपने झंडे से भगवा रंग हटा देना चाहिए. ये संपूर्ण सनातन संस्कृति, हिंदू संस्कृति का अपमान करने का काम करते हैं। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस इसके लिए माफी मांगेगी। दूरदर्शन के लोगो में सफेद की जगह नारंगी रंग आया, केसरिया रंग आया, यह बलिदान का प्रतीक है।

कांग्रेस सदैव सेना के पराक्रम पर प्रश्न उठाते हैं : CM Mohan Yadav

ये भी पढे – दर्दनाक हादसा ; तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पति- पत्नी और दो बच्चे मौत

For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now