Connect with us

Fashion

Lipstick लगाने का क्या है सही तरीका, जानती हैं आप ?

Published

on

HOW TO APPLY LIPSTICK

Lipstick : लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा है। पर क्या आपको लिपस्टिक Lipstick लगाने का सही तरीका मालूम है? लिपस्टिक तो सभी महिलाएं लगाती हैं,लेकिन इसे लगाने का सही तरीका बहुत कम औरतें ही जानती हैं। आइए आज हम आपको लिपस्टिक लगाने का सही तरीका बताते हैं। ताकि आपके होंठ लिपस्टिक Lipstick लगाने के बाद भी एकदम कोमल और तरोताजा लगें। इसके साथ ही लिपस्टिक Lipstick लंबे समय तक बिना फैले आपके होंठों पर टिकी रहे।

honey lemon

honey lemon

Lipstick लिपस्टिक लगाने के लिए सबसे पहले होठों को साफ करना जरूरी है। ताकि इस पर जमी डेड स्किन निकल जाए। डेड स्किन की वजह से लिपस्टिक लगाने के बाद हमारे होंठ सूखे दिखाई देने लगते है, और इस पर पपड़ियां नजर आने लगती है। इसके लिए स्क्रब सबसे बेहतर तरीका है। इसके लिए शहद में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर अपने होठों पर अच्छी तरह स्क्रब करें, और फिर पानी से धो लें।

lipbalm

lipbalm

इसके बाद अपने होठों पर कोई लिप बाम या पैट्रोलियम जेली लगाएं, ताकि आपके होंठ सॉफ्ट बने रहें। थोड़ी देर इसे अपने होठों पर लगा रहने दें।

lipliner

lipliner

अब लिप लाइनर की मदद से अपर लिप्स के सेंटर में v शेप देते हुए होठों के चारों ओर आउटलाइन बनाएं।

lipstick

lipstick

अब अपने होठों के कॉर्नर से शुरू करते हुए पूरे होठों पर अपने पसंद की लिपस्टिक लगाएं। कोशिश करें कि, लिपस्टिक लगाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें। इससे लिपस्टिक आपके होठों पर अच्छी तरह लगेगी।

powder brush

इसके बाद लिपस्टिक को लंबे समय तक अपने होठों पर बनाए रखने के लिए टिशु पेपर की मदद लें। टिशू पेपर को अपने होठों के ऊपर रखकर होठों पर ब्रश की मदद से पाउडर लगाएं। इससे आपकी लिपस्टिक लंबे समय के लिए आपके होठों पर सेट हो जाएगी।

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fashion

Mehndi design : वेडिंग सीज़न मे मेहंदी लगाने के लिए इन मेहंदी डिजाइन से लें इंसपिरेशन।

Published

on

Mehndi design : वेडिंग सीज़न मे मेहंदी लगाने के लिए इन मेहंदी डिजाइन से लें इंसपिरेशन।

Mehndi design :  शादियों का मौसम शुरू हो चुका है। हर शादी का सेंटर ऑफ़ अट्रैक्शन होते हैं दूल्हा और दुल्हन। सबकी नजरें सबसे ज्यादा सबकी नजरें जिस पर टिकी होती है वह है दुल्हन। इसलिए शादी में दुल्हन की ड्रेस, मेकअप,ज्वेलरी और मेहंदी ऐसी होनी चाहिए, कि जो देखे वह देखता रह जाए।

दुल्हन को तैयार करने के लिए सबसे ज्यादा जिस चीज में टाइम लगता है, वह है दुल्हन के हाथों और पैरों में लगने वाली मेहंदी। दुल्हन के हाथों व पैरों में लगने वाली मेहंदी का डिजाइन ऐसा होना चाहिए, कि देखते ही उस पर दिल आ जाए। इसलिए हम यहां कुछ लेटेस्ट दुल्हन मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं अगर आप होने वाली दुल्हन है, तो इन मेहंदी डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं।

जयपुरी मेंहदी।

हाथों के बैक साइड पर यह फुल हैंड राजस्थानी मेंहदी डिजाइन बहुत ही सुंदर है।

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

फ्लोरल मेंहदी डिजाइन।

यह कुछ लेटेस्ट फ्लोरल मेंहदी डिजाइन है। जो दुल्हन के हाथों को

एक अलग हो खूबसूरती देंगें। अरेबिक स्टाईल के यह फ्लोरल मेंहदी डिजाइन सिर्फ देखने में खूबसूरत ही नहीं,बल्कि लगाने में भी आसान है।

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

ट्रेंडिंग मेंहदी डिजाइन।

अगर आप अपनी शादी में कुछ हटके ट्राई करना चाहती हैं तो यह लेटेस्ट मेंहदी डिजाइन काफी ट्रेंडिंग है।

राजस्थानी मेंहदी।

शादियों में दुल्हन के पैरों पर इस राजस्थानी डिजाइन का मेंहदी लगाने का फैशन आजकल बहुत प्रचलित है। आगार फुल कवर डिजाइन आप चाहती हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

फैशनेबल मेंहदी डिजाइन।

यह लेटेस्ट मेंहदी डिजाइन आपके पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। फ्लोरल,अरेबिक और ज्वेलरी डिजाइन का परफेक्ट कॉमबीनेशन है।

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

Continue Reading

Fashion

Trending Style : ये पाकिस्तानी सूट पहनकर बनें हर महफ़िल की जान।

Published

on

Trending Style

Trending Style : भारत में इन दिनों पाकिस्तानी सूट का खूब बोलबाला है। पाकिस्तानी सूट दुनिया के सबसे स्टाइलिश एथेनिक वेयर में से एक हैं। भारत और पाकिस्तान की महिलाओं का ड्रेसिंग सेंस लगभग एक जैसा होने के कारण इन दिनों भारत में पाकिस्तानी सूट का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। सिंपल और पटियाला सूट के अलावा शरारा, गरारा और अनारकली सूट भी काफी पसंद किए जा रहे हैं।

पाकिस्तानी सूट में जितनी वैरायटीयां आती हैं, उतनी शायद ही दुनिया के किसी और एथनिक वियर में हो। पाकिस्तानी सूट की सबसे खास बात उनके डिफरेंट लुक्स के साथ-साथ स्लीव्स और सलवार पेटर्न भी हैं।

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

Blouse Designs : अप्सरा सी सुन्दर दिखना है तो पहने यह स्टाइलिश फुल स्लीव्स ब्लाउज़।

यहां पर हम कुछ अलग-अलग पैटर्न के पाकिस्तानी सूट डिजाइंस आप के लिए लेकर आए हैं। जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से स्टाइल करके हर महफिल की जान बन सकती हैं।

Trending Style : लॉन सूट

लॉन सूट सबसे खूबसूरत पाकिस्तानी सलवार कमीज में से एक है। सर्दियों के मौसम के लिए यह बिल्कुल सही चॉइस है। इस पर जरी और रंगीन धागों का काम किया जाता है। सर्दियों की वेडिंग के लिए यह लॉन सूट बिल्कुल परफेक्ट हैं।

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

Trending Style : प्लाजो सूट

अगर आप कुछ हल्के में डिफरेंट लुक पाना चाहती हैं। तो आपके लिए प्लाजो सूट बिल्कुल सही है। प्लाजो को आप हर तरह की कुर्ती जैसे ए लाइन कुर्ती, रफल कुर्ती और लॉन्ग कुर्ती के साथ कैरी कर सकती हैं। यह देखने में तो खूबसूरत होते ही हैं, साथ ही साथ ही उतने ही हल्के और कंफर्टेबल भी होते हैं।

Trending Style : अनारकली सूट

गोल घेरदार डिजाइन वाले अनारकली सूट किसी भी खास मौके या फंक्शन पर कैरी कर सकती हैं। इस पर किया गया जरी वर्क के साथ चूड़ीदार सलवार और दुपट्टा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

Trending Style : शरारा सूट

शरारा सूट का क्रेज़ इन दिनों जोरों पर है किसी भी फंक्शन या शादी व पार्टी के लिए आज यह भारतीय महिलाओं की पहली पसंद है। इसे पहनकर आप किसी भी इवेंट में एक परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं।

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

Trending Style : सिगरेट पैंट सूट

इन दिनों सिगरेट पैंट सूट का ट्रेंड काफी चल रहा है। डिफरेंट लुक पाने के लिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं। यह एक तरह के स्ट्रेट फिट पैंट होते हैं, जिन्हें आप किसी भी कुर्ती या टॉप के साथ कैरी कर सकती हैं।

आप चाहे तो एवरग्रीन पटियाला सूट, फ्रॉक सूट, स्ट्रेट कमीज सलवार, नेट सूट के अलावा अलग-अलग स्लीव्स पैटर्न और डिजाइन के पाकिस्तानी सूट पहन कर हर महफ़िल की रौनक बन सकती हैं।

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

Continue Reading

Fashion

Blouse Designs : अप्सरा सी सुन्दर दिखना है तो पहने यह स्टाइलिश फुल स्लीव्स ब्लाउज़।

Published

on

Blouse Designs

Blouse Designs : सर्दियों के साथ ही शादियों का मौसम भी शुरू हो जाता है। ऐसे में ख़ुद को सर्दी से बचाने और स्टाइलिश दिखने के लिए आप यहां दिए गए कुछ फुल स्लीव्स ब्लाउज डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं। जो आपको ठंड से तो बचाएंगे ही, साथ ही शादियों व पार्टियों में आपके लुक और स्टाइल में भी कमी नहीं आने देंगे।

Blouse Designs :

  • Full Sleeves Boat Neck Blouse Design

  • full sleeves high neck blouse with embroidery

  • collar neck full sleeve blouse

  • Puff Style Full Sleeves Blouse

यहां दिए गए डिफरेंट स्टाइल के फुल स्लीव्स ब्लाउज डिजाइंस को आप अपनी साड़ी के साथ स्टाइल कर शादियों व पार्टियों में चार चांद लगा सकती हैं।

फुल स्लीव्स बोट नेक ब्लाउज डिजाइन Full Sleeves Boat Neck Blouse Design

ऐश्वर्या राय की फुल स्लीव्स बोट नेक ब्लाउज डिजाइन शादी व पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यह आपको ठंड में भी राहत देगी।

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

एंब्रॉयडरी वाली फुल स्लीव्स हाई नेक ब्लाउज full sleeves high neck blouse with embroidery

दीपिका पादुकोण की तरह आप भी एंब्रॉयडरी वाली फुल स्लीव्स हाई नेक ब्लाउज को किसी भी सिंपल साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

कॉलर नेक फुल स्लीव ब्लाउज collar neck full sleeve blouse

सर्दियों के लिए सोनम कपूर के इस कॉलर नेक फुल स्लीव ब्लाउज से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं यह आप को ठंड से बचाने के साथ-साथ आप के स्टाइल में ग्लैमर का तड़का भी लगाएंगे।

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

विपाशा वासू

पफ स्टाइल फुल स्लीव्स ब्लाउज Puff Style Full Sleeves Blouse

बिपाशा बसु का पफ स्टाइल फुल स्लीव्स ब्लाउज को अपनी साड़ी के साथ स्टाइल कर आप डिफरेंट लुक पा सकती हैं।

 

Advertisement

Waidhan,Singrauli M.P. 9303838688

Continue Reading

Trending

Copyright © 2023 UTN News