₹3 करोड़ की प्रॉपर्टी ठगी का खुलासा ! फर्जी दस्तावेज दिखाकर करोड़ों की धोखाधड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

अजीत नारायण सिंह

Author | Updated: 30 Jun 2026, 06:45 AM IST | 1 min read
Share:

वाराणसी : पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की चौक थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों रुपये की कथित प्रॉपर्टी धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अभियुक्तों ने मकान बेचने के नाम पर एक कारोबारी से करीब ₹3 करोड़ की रकम ठग ली।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित को वाराणसी के नीलकॉटेज कॉलोनी, मलदहिया स्थित एक मकान को बेचने का झांसा दिया गया। आरोपियों ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज और स्वामित्व संबंधी कागजात दिखाकर विश्वास में लिया तथा अलग-अलग माध्यमों से करोड़ों रुपये प्राप्त कर लिए।

बाद में जब रजिस्ट्री की बात आई तो आरोपियों ने लगातार टालमटोल की। जांच के दौरान पीड़ित को पता चला कि जिस जमीन पर मकान बना है, वह रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार से संबंधित भूमि है, जिसका सामान्य रूप से क्रय-विक्रय संभव नहीं है। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान चौक पुलिस ने राज कुमार बाजपेयी (57 वर्ष) सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग कर धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

ADVERTISEMENT