60 की उम्र में भी जवान दिखती हैं पद्मिनी कोल्हापुरे, जानिए क्या है राज !

60 साल की उम्र में भी पद्मिनी कोल्हापुरे की त्वचा दमकती है। जानिए उनका सरल स्किनकेयर रूटीन और खूबसूरती बनाए रखने के टिप्स।

Shabana Parveen

Administrator | Updated: 16 Mar 2026, 03:43 PM IST | 1 min read
Padmini Kolhapure beauty secrets at 60
Share:

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे आज भी अपनी सादगी और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। 60 वर्ष की उम्र में भी उनकी त्वचा की चमक और फिटनेस देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी सरल और प्राकृतिक स्किन केयर रूटीन के बारे में खुलकर बात की।

स्किनकेयर का आसान तरीका

पद्मिनी कोल्हापुरे का मानना है कि खूबसूरती के लिए महंगे और जटिल स्किनकेयर प्रोडक्ट जरूरी नहीं होते।

उन्होंने बताया कि वह हमेशा कम और प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करती हैं।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

उनका कहना है कि ज्यादा प्रोडक्ट्स लगाने से त्वचा पर उल्टा असर पड़ सकता है, इसलिए वह हमेशा मिनिमल स्किनकेयर को प्राथमिकता देती हैं।

प्राकृतिक पर ज्यादा भरोसा

एक्ट्रेस के अनुसार, त्वचा की देखभाल के लिए वह कई बार घरेलू और प्राकृतिक उपायों का सहारा लेती हैं।

उनका मानना है कि अच्छी त्वचा के लिए सिर्फ क्रीम या सीरम ही नहीं बल्कि अच्छा खान-पान, पर्याप्त पानी और सही नींद भी उतनी ही जरूरी है।

वह नियमित रूप से पानी पीने और संतुलित डाइट लेने पर खास जोर देती हैं।

फिटनेस में छुपा है खूबसूरती का राज

पद्मिनी कोल्हापुरे ने बताया कि फिट और एक्टिव रहना भी त्वचा की चमक बनाए रखने में मदद करता है।

वह रोजाना हल्की एक्सरसाइज और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करती हैं। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और त्वचा भी प्राकृतिक रूप से चमकती रहती है।

Nice Beauty Parlor के शगुफ्ता मोबिन की प्रतिक्रिया 

आजकल सोशल मीडिया पर लोग महंगे स्किनकेयर ट्रेंड्स को तेजी से अपनाते हैं। लेकिन पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) का यह सरल संदेश बताता है कि स्वस्थ जीवनशैली और प्राकृतिक देखभाल ही लंबे समय तक खूबसूरती बनाए रखने का असली तरीका है।

सिंगरौली के चर्चित Nice Beauty Parlor के शगुफ्ता मोबिन का कहना है की अभिनेत्री का सन्देश ‘स्वस्थ जीवनशैली और प्राकृतिक देखभाल’ स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए भी यह एक अच्छा उदाहरण है कि बिना महंगे प्रोडक्ट्स के भी त्वचा को स्वस्थ रखा जा सकता है।

ADVERTISEMENT