सिंगरौली के नवानगर इलाके में मंगलवार सुबह एक सामान्य दिन अचानक मातम में बदल गया। निगाही मोड़ पर सड़क किनारे खड़ा वर्षों पुराना महुआ का विशाल पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। उसी वक्त वहां से बाइक पर गुजर रहे एक युवक उसकी चपेट में आ गए।
पेड़ इतना भारी था कि बाइक सवार अरुण शाह को संभलने तक का मौका नहीं मिला। आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।






