काम की ख़बर यहां सर्च करें

सिंगरौली में घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर बड़ी कार्रवाई,प्रशासन ने दो दुकानों पर मारा छापा

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Wednesday, May 6, 2026 9:18 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार तेज हो रहा है। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देश पर राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बैढ़न के ताली क्षेत्र में दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग का खुलासा किया है।

इस कार्रवाई के बाद व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। प्रशासन ने साफ कहा है कि आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उपखंड अधिकारी सिंगरौली श्री सुरेश जाधव के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने ताली, बैढ़न स्थित ‘नवभारत इंटरप्राइजेज’ और ‘एस.के. किचनवेयर’ पर आकस्मिक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और अवैध रिफिलिंग किए जाने के प्रमाण मिले।

नवभारत इंटरप्राइजेज से क्या मिला?

प्रशासनिक टीम ने नवभारत इंटरप्राइजेज से 2 सीलबंद घरेलू गैस सिलेंडर, 2 खाली सिलेंडर और 2 रिफिलर मशीनें जब्त कीं।

अधिकारियों के अनुसार यह सामग्री सुरक्षा मानकों के विपरीत उपयोग में लाई जा रही थी।

एस.के. किचनवेयर पर भी कार्रवाई

एस.के. किचनवेयर से भी 2 सीलबंद घरेलू गैस सिलेंडर, 2 खाली सिलेंडर और 1 रिफिलर मशीन बरामद की गई।

मौके पर मिली सामग्री को जब्त कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जप्त किए गए सभी गैस सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरणों को सुरक्षा के मद्देनजर बैढ़न स्थित ‘अंजली भारत गैस’ एजेंसी के संचालक को सुपुर्द कर दिया गया है।

इस कार्रवाई के दौरान अपर तहसीलदार श्री अभिषेक यादव, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री शम्मी कुमार पटले, राजस्व निरीक्षक और पटवारी भी मौजूद रहे।

प्रशासन ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण और रिफिलिंग न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे बड़ी दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।

For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

एक नज़र इधर भी ...