MPESB PAT Online Form 2026 : मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB) ने प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च 2026 से शुरू हो गई है। जिसमें उम्मीदवार 7 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
MPESB PAT 2026 के लिए ऑनलाइन फॉर्म 24 मार्च से शुरू हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल है। जानें पात्रता, फीस, परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 24 मार्च 2026
- अंतिम तिथि: 7 अप्रैल 2026
- करेक्शन विंडो: 24 मार्च से 12 अप्रैल 2026
- परीक्षा तिथि: 8 मई 2026 से
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: 500 रुपये
- एससी / एसटी / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 500 रुपये
इसके अलावा:
- पोर्टल शुल्क: 60 रुपये
- रजिस्टर्ड यूजर के लिए: 20 रुपये
आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- जाति प्रमाण पत्र
- 10वीं अंक सूची
- 12वीं अंक सूची
- हस्तलिखित स्व-घोषणा पत्र
- हस्ताक्षर
- लाइव फोटो
पात्रता मानदंड
इस परीक्षा के लिए अलग-अलग कोर्स के अनुसार योग्यता तय की गई है।
- B.Sc. कृषि / बागवानी: 12वीं विज्ञान (Maths / Biology / Forestry / Agriculture)
- B.Sc. फॉरेस्ट्री: 12वीं विज्ञान विषय के साथ
- B.Tech एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग: 12वीं (Physics, Chemistry, Maths, English)
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन इन चरणों में होगा:
- लिखित परीक्षा
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेरिट लिस्ट
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं
- MPESB PAT Online Form 2026 लिंक पर क्लिक करें
- लॉगिन करें या रजिस्ट्रेशन करें
- फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें
- फीस जमा करें
- फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें
अधिकारिक सूचना – Notification
आवेदन करें – Apply Now











