SSB Head Constable Recruitment 2026 : सशस्त्र सीमा बल (SSB) में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। SSB ने हेड कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती 233 पदों के लिए निकाली गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह मौका उन युवाओं के लिए खास है, जो देश सेवा करना चाहते हैं।
SSB हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत 233 पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
पदों का विवरण
इस भर्ती में कई प्रकार के पद शामिल हैं।
- हेड कांस्टेबल (कम्युनिकेशन) – 197 पद
- हेड कांस्टेबल (इलेक्ट्रीशियन) – 29 पद
- हेड कांस्टेबल (वेटरनरी) – 5 पद
- हेड कांस्टेबल (स्टेवर्ड) – 2 पद
कुल पद: 233
आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : 100 रुपये
- एससी / एसटी / महिला / एक्स-सर्विसमैन : कोई शुल्क नहीं
भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
योग्यता क्या है
हर पद के लिए अलग योग्यता तय की गई है।
- स्टेवर्ड : 12वीं पास + कैटरिंग डिप्लोमा + अनुभव
- कम्युनिकेशन : 12वीं (PCM) या संबंधित डिप्लोमा
- इलेक्ट्रीशियन : 10वीं + ITI/अनुभव
- वेटरनरी : 12वीं (बायोलॉजी) + डिप्लोमा
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु : 25 से 27 वर्ष (पद के अनुसार)
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
भर्ती कई चरणों में होगी।
1. फिजिकल टेस्ट (PET/PST)
- पुरुष : 1.6 किमी दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में
- महिला : 800 मीटर दौड़ 4 मिनट में
2. लिखित परीक्षा
- कुल अंक : 150
- समय : 3 घंटे
विषय:
- सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, भाषा – 50 अंक
- तकनीकी विषय – 100 अंक
3. स्किल टेस्ट
- केवल इलेक्ट्रीशियन पद के लिए
4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 के तहत वेतन मिलेगा। मासिक सैलरी ₹25,500 से ₹81,100 तक होगी। इसके साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
जरूरी दस्तावेज
- 10वीं / 12वीं की मार्कशीट
- ITI / डिप्लोमा सर्टिफिकेट
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- फोटो और सिग्नेचर
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ssb.gov.in पर जाएं
- Advertisement सेक्शन में जाएं
- संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें
- फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें
- फीस जमा करें (यदि लागू हो)
- फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें
अधिकारिक सूचना – Notification
आवेदन करें – Apply Now











