अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में जिला स्तरीय सूर्योपासना पर्व का भव्य आयोजन

By: Om Prakash Shah

On: Friday, March 20, 2026 11:38 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय सूर्योपासना पर्व एवं विक्रमोत्सव का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में आयोजित जिला स्तरीय सूर्योपासना पर्व और विक्रमोत्सव ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। नववर्ष के स्वागत के साथ शुरू हुए इस आयोजन में दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की वंदना ने माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने सम्राट विक्रमादित्य के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा कि विक्रम संवत केवल कालगणना नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा है। उन्होंने जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने के लिए ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ में जनभागीदारी की अपील की।

विधायक राम निवास शाह ने विक्रम संवत नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए इसे भारतीय संस्कृति की पहचान बताया, वहीं विधायक राजेंद्र मेश्राम ने इसे सांस्कृतिक पुनर्स्थापना का प्रतीक बताते हुए सभी से अपनी परंपराओं से जुड़े रहने की अपील की।

समारोह की विशेष आकर्षण सीधी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित नाट्य प्रस्तुति रही, जिसने दर्शकों को इतिहास की झलक दिखाते हुए भावविभोर कर दिया। अंत में अतिथियों ने कलाकारों को सम्मानित किया।

नरोत्तम मिश्रा का टिकट क्यों कटा? दतिया में BJP के फैसले से बगावत,

नरोत्तम मिश्रा का टिकट क्यों कटा? दतिया में BJP के फैसले से बगावत,

वर्ष 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में दतिया सीट से हार के बाद पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शायराना अंदाज़ में अपनी वापसी का संदेश दिया था। इसे उनकी राजनीतिक विदाई नहीं, बल्कि वापसी के ऐलान के…

Read More

WhatsApp