सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल के वीवा क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “शी लीड्स भारत” थीम पर आधारित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी की महिला कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल के वीवा क्लब द्वारा “शी लीड्स भारत” थीम पर आधारित भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा ने महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनटीपीसी हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद टीम बिल्डिंग गेम्स, टैलेंट हंट और प्रेरक टॉक शो आयोजित किए गए। महिलाओं ने गायन, कविता पाठ और भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बंगाली ग्रुप डांस, “ओ रे चिड़िया”, “ओ शक्ति” और होली डांस जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। साथ ही विंध्य चिकित्सालय की वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. प्रतिमा महेंद्र द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सत्र आयोजित कर महिलाओं को स्वास्थ्य और आत्मरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उक्त अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को “वुमन अचीवर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी” के तहत सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन भव्य ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ, जिसने सभी को उत्साह और गर्व से भर दिया।











