🌙 Loading...
Sehri: -- | Iftar: --
Ramadan Special

मोरवा में किशोर की हत्या के बाद बवाल, भीड़ ने थाने पर किया पथराव

By: Om Prakash Shah

On: Thursday, March 12, 2026 10:19 AM

Google News
Follow Us

सिंगरौली। जिले के मोरवा क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर की हत्या के बाद गुरुवार शाम इलाके में भारी तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों की भीड़ ने मोरवा पुलिस थाने पर हमला कर दिया और पथराव शुरू कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने थाने की ओर पेट्रोल बम भी फेंके, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

जिले के मोरवा क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर की हत्या के बाद गुरुवार शाम माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित लोगों की भीड़ ने मोरवा पुलिस थाने का घेराव कर पथराव शुरू कर दिया, जिससे हालात बिगड़ गए। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवियों ने थाने की ओर पेट्रोल बम भी फेंक दिए। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। देर रात करीब 10 बजे गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर के पास खड़ी एक कार में आग लगा दी। बवाल के बीच सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। पुलिस के मुताबिक साईं नगर निवासी 15 वर्षीय पवन शाह की हत्या उसके ही दो दोस्तों ने कर दी। आरोपियों की पहचान सुधांशु गुप्ता और इरशाद खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि होली के दिन सिगरेट पीने को लेकर पवन और उसके दोस्तों के बीच विवाद हो गया था। इसी रंजिश में दोनों आरोपियों ने पवन को शराब पिलाने के बहाने सुनसान जगह बुलाया और गला दबाकर तथा पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पवन 9 मार्च से लापता था, जबकि बुधवार को उसका शव झाड़ियों में मिलने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now