सिंगरौली, 01 अगस्त 2025 : शिक्षा जगत में अभी-अभी का ताजा अपडेट सामने आया है। JNVST Admission 2026 जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 6 में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा 2026-27 के ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 13 अगस्त 2025 कर दिया है। पहले यह तारीख 29 जुलाई 2025 थी। इच्छुक अभ्यर्थी अब नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह निर्णय छात्रों विशेषकर छात्राओं के पंजीकरण संख्या बढ़ाने और अधिक छात्रों तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के मकसद से लिया गया है। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने हेतु जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता भी शिथिल कर दी गई है ताकि अधिक से अधिक छात्र आवेदन कर सकें।
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा, जिसमें पहला चरण 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होगा। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो कक्षा 6 में प्रवेश लेना चाहते हैं। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को देश के विभिन्न नवोदय विद्यालयों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा का लाभ मिलेगा।
यह विद्यालय विशेष रूप से ग्रामीण व पिछड़े क्षेत्रों के बच्चों के लिए स्थापित किए गए हैं, जिनका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ प्रतिभा की पहचान कर देश के कोने-कोने तक शिक्षा का प्रसार करना है। नवोदय विद्यालयों में कुल सीटों का 75 फीसदी हिस्सा ग्रामीण छात्रों को आरक्षित रहता है।
JNVST Admission 2026 : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- छात्र या अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in पर जाएं।
- “कक्षा 6 के लिए JNVST 2026-27 के लिए आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि, विद्यालय विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों के स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- आवेदन की जांच कर सबमिट करें और पंजीकरण संख्या नोट कर लें।
विशेष निर्देश व दिशा-निर्देश
समिति ने जोर दिया है कि ग्रामीण और शहरी छात्रों के बीच संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ छात्राओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता कम होने से भी आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।
यह अवसर शिक्षा के क्षेत्र में अपने बच्चे का भविष्य संवारने के लिए महत्वपूर्ण है। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर सुनिश्चित करें कि वे इस सुनहरे अवसर को खो न दें।











