Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

राखड़ वाहनों को थाने में खड़ा कराने पर हंगामा,चालकों से मारपीट के विरोध में धरने पर बैठे जनप्रतिनिधि

Om Prakash Shah

Author | Updated: 06 Oct 2026, 11:23 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना परिसर में उस वक्त भारी हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई, जब स्थानीय निवासी रणधीर सिंह द्वारा राखड़ (फ्लाई एश) का परिवहन कर रहे हाईवा वाहनों को रोककर जबरन थाने में खड़ा करा दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही वाहन मालिक और स्थानीय जनप्रतिनिधि एकजुट होकर माड़ा थाने पहुंचे और रणधीर सिंह के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

जिले के माड़ा थाना परिसर में राखड़ परिवहन को लेकर विवाद बढ़ गया। रणधीर सिंह द्वारा राखड़ से भरे हाईवा वाहनों को थाने में खड़ा कराने के बाद वाहन मालिकों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने थाने का घेराव कर एफआईआर की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने वाहन चालकों से अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि रजमिलान क्षेत्र के जनपद सदस्य प्रतिनिधि रिशु सिंह के आदिवासी वाहन चालकों के साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। इसके बाद विजय नारायण शाह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय शाह, कोयलखुद सरपंच प्रतिनिधि चंद्रे शाह और पड़री सरपंच प्रतिनिधि संजय सिंह सहित दर्जनों लोग थाने के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। मामले की जानकारी मिलने पर मोरवा एसडीओपी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। उन्होंने 24 घंटे के भीतर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886