Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सुरक्षा गार्ड को नहीं मिली मेहनत की मजदूरी, न्याय के लिए कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर

Om Prakash Shah

Author | Updated: 06 Oct 2026, 01:22 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना अंतर्गत ग्राम सुहिरा निवासी सुमारू शाह ने ठेकेदार पर मजदूरी का बकाया पैसा न देने और फोन न उठाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में कलेक्टर महोदय को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुहिरा निवासी सुमारू शाह (पिता स्व. केवल प्रसाद शाह) अपनी गाढ़ी कमाई का बकाया पाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। पीड़ित सुरक्षा गार्ड ने ठेकेदार पर मजदूरी हड़पने और फोन न उठाने का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर और श्रम विभाग से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित सुमारू शाह के अनुसार, वे ‘क्लासिक कंपनी’ में ठेकेदार एम.डी. सिंह बघेल के अधीन बतौर सुरक्षा गार्ड (सिक्योरिटी गार्ड) काम करते थे। उन्होंने फरवरी 2026 से जुलाई 2026 के बीच कुल 3 महीने 16 दिन काम किया है। 13,000 रुपये प्रति माह के तय मानदेय के अनुसार सुमारू शाह की कुल मजदूरी ₹45,933 बनती थी। इसमें से ठेकेदार द्वारा ₹26,013 का भुगतान तो किया गया, लेकिन शेष ₹19,920 की राशि का भुगतान रोक लिया गया।

पीड़ित का आरोप है कि ठेकेदार अब उसका फोन भी नहीं उठा रहा है और न ही बकाया पैसे दे रहा है। पीड़ित गार्ड ने बताया कि उसने इससे पहले भी 08 सितंबर 2026 और 22 सितंबर 2026 को कलेक्टर कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। परेशान होकर पीड़ित ने 06 अक्टूबर 2026 को पुनः आवेदन देकर जिला प्रशासन और श्रम विभाग से हस्तक्षेप कर बकाया मजदूरी दिलवाने की मांग की है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886