सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बेनल के निर्देश एवं जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग ने मालवाहक वाहनों में अवैध यात्री एवं श्रमिक परिवहन के खिलाफ ऑपरेशन जनजागरूकता के तहत सुलियरी माइंस–माड़ा मार्ग पर सघन जांच अभियान चलाया।
जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में परिवहन विभाग द्वारा ऑपरेशन जनजागरूकता के तहत मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से यात्रियों एवं श्रमिकों के परिवहन के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। सुलियरी माइंस–माड़ा मार्ग पर चेक पॉइंट प्रभारी एवं टीम ने विभिन्न वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कई मालवाहक पिकअप वाहनों में यात्रियों एवं श्रमिकों को असुरक्षित तरीके से परिवहन करते पाया गया। इसके अलावा बिना दस्तावेज, परमिट, फिटनेस एवं लाइसेंस, ओवरलोडिंग तथा बिना बिल्टी-रॉयल्टी के मिट्टी, गिट्टी, कोयला एवं फ्लाई ऐश परिवहन के मामलों में भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान विभिन्न उल्लंघनों पर ₹2 लाख 21 हजार का राजस्व वसूल किया गया।
Also Read
परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर भी लगाए जा रहे हैं। विभाग ने वाहन चालकों से यातायात एवं परिवहन नियमों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मालवाहक वाहनों में अवैध यात्री परिवहन सहित अन्य नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




