Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

कार्रवाई न करने पर महिला ने उतारी थाना प्रभारी की आरती, वीडियो हो रहा वायरल

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 10 Apr 2024, 02:33 PM IST | 1 min read
कार्रवाई न करने पर महिला ने उतारी थाना प्रभारी की आरती, वीडियो हो रहा वायरल
Share:
Advertisement

Rewa News : रीवा के शहर कोतवाली थाने का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला अपने पति और दो बच्चियों के साथ हाथ में आरती की थाली लेकर थाने पहुंची और अंदर बैठे सिटी कोतवाली टीआई जेपी पटेल की आरती उतारने लगी। इस दौरान महिला के साथ मौजूद उसके पति ने थाने के सामने खड़े होकर मोबाइल पर लाड़ली बहनों की दुहाई देते हुए पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए महिला और अपने दो बच्चियों के साथ थाने मे प्रवेश करता है।

महिला द्वारा आरती करने के बाद थाना प्रभारी गुस्से में आ गए और कैमरे पर उनकी पोल खोल रहे शख्स को पुलिस से दूर करने लगे। इसके बाद घटना को कैमरे में कैद कर रहे शख्स से मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानिए पूरा मामला

पिछले दिसंबर 2023 में महिला अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत करने पुलिस स्टेशन गई थी। महिला अनुराधा सोनी ने थाने के नौकर की शिकायत की थी। पुलिस ने जनवरी 2024 में एफआईआर दर्ज की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन वह अभी भी फरार है।

यह भी पता चला है कि कल आरोपी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर कुलदीप सोनी और उसकी पत्नी गुस्से में अपनी दोनों बेटियों को लेकर थाने पहुंच गए और उन्हें अपमानित करने के उद्देश्य से उनकी आरती उतारी और वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ये भी पढे – Lok Sabha Election 2024 : रतलाम जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल समेत कई कांग्रेस नेता भाजपा मे हुए शामिल

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886