नवरात्रि में मछली लेकर भाजपा का प्रचार पर सियासी बवाल !

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Monday, March 23, 2026 1:30 PM

बंगाल चुनाव 2026 में BJP उम्मीदवार के मछली वाले प्रचार पर RJD का हमला, धार्मिक राजनीति और दोहरे रवैये पर उठे सवाल।
Google News
Follow Us

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जैसे-जैसे प्रचार तेज हो रहा है, वैसे-वैसे सियासी विवाद भी गहराते जा रहे हैं। बिधाननगर सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. शरदवत मुखोपाध्याय के एक वीडियो ने अब बंगाल से निकलकर बिहार की राजनीति में भी हलचल मचा दी है।

क्या है पूरा मामला?

नवरात्रि के दौरान भाजपा उम्मीदवार डॉ. शरदवत मुखोपाध्याय का हाथ में मछली लेकर प्रचार करने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के वायरल होते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि उम्मीदवार चुनाव प्रचार के दौरान मछली लेकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। इसे लेकर विपक्ष ने भाजपा के धार्मिक रुख पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by UTN Hindi (@urjanchaltigernews)

RJD का तीखा हमला

बिहार की प्रमुख पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया।

RJD ने लिखा,
“बिहार में नवरात्रि बता कर बेवजह कोसा जाता है, बंगाल में बीच नवरात्रि मछली की आंख में भाजपाइयों को वोट दिख जाता है?”

इसके साथ ही पार्टी ने भाजपा पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रुख अपनाने का आरोप भी लगाया।

सुप्रीम कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा, शख्स ने जज से कहा- ‘मैं आपको आदेश देता हूं…

नई दिल्ली: देश की सर्वोच्च अदालत में शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को एक असामान्य और चौंकाने वाली घटना सामने आई। सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से अपना केस लड़ रहे एक याचिकाकर्ता ने सुनवाई के दौरान कथित तौर पर हंगामा…

Read More

WhatsApp