Jio Cinema पर मात्र 29 रु मे देखे ऐड-फ्री वीडियो

By: गैजेट गुरु

On: Thursday, April 25, 2024 2:02 PM

Jio Cinema पर मात्र 29 रु मे देखे ऐड-फ्री वीडियो
Google News
Follow Us

विज्ञापन

Jio Cinema Plan : जियो समय-समय पर अपने प्लान्स में बदलाव करता रहता है। अब कंपनी के पास सब्सक्रिप्शन वीडियो ऑन डिमांड बाजार में प्रवेश करने की एक नई योजना है। यही कारण है कि कंपनी ने अपने जियो सिनेमा प्लान (Jio Cinema Plan) की कीमत में बदलाव किया है। प्रीमियम कंटेन्ट (Premium Content) के लिए आप जो कीमत चुकाते थे वह अब काफी कम हो गई है। नई योजना 25 अप्रैल को शुरू हुई।

Jio Cinema पर हॉलीवुड या भारतीय मनोरंजन कंटेन्ट का आनंद लेने के लिए आपको प्रति माह सिर्फ 29 रुपये का भुगतान करना होगा। लेकिन 4 डिवाइस के लिए जियो सिनेमा प्रीमियम सब्सक्रिप्शन (Jio Cinema Premium Subscription) के लिए आपको 89 रुपये प्रति माह चुकाने होंगे। दरअसल, कंपनी ने यह फैसला उन लोगों के लिए किया है जो ऐड-फ्री वीडियो (Ads-Free Video) देखना चाहते हैं।

कंपनी ने पहले ही ‘X’ पर इसकी घोषणा और जानकारी साझा कर दी है। IPL के बाद जियो सिनेमा (Jio Cinema) बहुत तेजी से लोकप्रिय हो गया। हर कोई मैच देखने की तैयारी कर रहा है। लेकिन एड्स के कारण लोगों को कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। अब ऐसे में अगर कोई ऐड फ्री में लाइव मैच का मजा लेना चाहता है तो आप इसकी सदस्यता ले सकते हैं।

ये भी पढे – Manish Kashyap ने थामा BJP का दामन, जानिए भाजपा मे शामिल होने की वजह

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

SIP बंद करके पहले होम लोन चुकाएं या निवेश जारी रखें? जानिए क्या कहते हैं वित्तीय विशेषज्ञ

होम लोन और SIP के बीच संतुलन बनाना आज कई निवेशकों के सामने एक बड़ी चुनौती है। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, SIP बंद करके लोन चुकाना या निवेश जारी रखना पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके…

Read More

Comments are closed.