Sarthak App पर उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले 11 CHO को कारण बताओ नोटिस जारी

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 12 Jun 2026, 02:41 PM IST | 1 min read
Sarthak App पर उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले 11 CHO को कारण बताओ नोटिस जारी
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में सार्थक एप में नियमित उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले 11 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में स्वास्थ्य विभाग ने यह कार्रवाई की है। विभाग का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में अनुशासन बनाए रखना और आम जनता को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में जिला कार्यक्रम प्रबंधक और सीपीएचसी सलाहकार द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं के साथ-साथ सार्थक एप में दर्ज की जा रही कर्मचारियों की उपस्थिति का भी परीक्षण किया जा रहा है।

इन सीएचओ को जारी हुआ नोटिस

विकासखंड वैढ़न में पदस्थ जिन 11 सीएचओ को नोटिस जारी किया गया है, उनमें भावना उइके (सोलंग), पुष्पा कुमारी (गोभा), सुनन्दा सिंह (चाचर), अनील पनवार (देवरी बंधा), अर्चना सिंह (गोरा न्यू), इन्द्रेश कुमार कुशवाहा (भलयाटोला), शशिकला शाह (भुडकुड), चन्द्रमोहन विश्वकर्मा (कथुरा), प्रियंका मिश्रा (बसौंडा), नेहा पाण्डेय (तेन्दुहा) और उषा शाह (बाडीसीतूल) शामिल हैं। विभाग के अनुसार इन अधिकारियों द्वारा लगातार सार्थक एप में उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही बरती जा रही थी। इसी कारण उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

सार्थक एप से ही मानी जाएगी उपस्थिति

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासन द्वारा निर्धारित सार्थक एप ही कर्मचारियों की भौतिक उपस्थिति दर्ज करने का एकमात्र मान्य माध्यम है। कर्मचारियों की उपस्थिति इसी एप के आधार पर दर्ज मानी जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी सीएचओ को निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिदिन नियमित रूप से सार्थक एप में अपनी उपस्थिति दर्ज करें और शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि किसी कर्मचारी द्वारा अनुशासनहीनता या कार्य में लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति और जवाबदेही बेहद जरूरी है। इससे आम नागरिकों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENT