जयपुर, राजस्थान: जयपुर में 20रु के कचौड़ी खाने के लिए रुके एक व्यापारी के स्कूटर से कथित तौर पर 20 लाख रुपये से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गया। घटना नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 4 बजे हुई। वारदात के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड Viral Video में दो संदिग्ध स्कूटर से पहुंचकर बैग ले जाते दिखाई देते हैं।
व्यापारी की पहचान चंपालाल के रूप में बताई गई है। वह कचौड़ी खाने के लिए रुके थे और उन्होंने नकदी से भरा बैग अपने स्कूटर के आगे रखा था। इसी दौरान स्कूटर पर सवार दो व्यक्ति वहां पहुंचे। उनमें से पीछे बैठे व्यक्ति ने बैग उठाया और दोनों मौके से फरार हो गए।
Also Read
Viral Video में दिखा सब कुछ !
घटना के बाद चंपालाल ने संदिग्धों का पीछा किया। रिपोर्ट के अनुसार, आसपास मौजूद कुछ लोग भी उनकी मदद के लिए आगे आए, लेकिन दोनों संदिग्ध भागने में सफल रहे।
सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज के Viral Video में एक स्कूटर पर सवार दो व्यक्ति व्यापारी के पास रुकते दिखाई देते हैं। इसके बाद पीछे बैठा व्यक्ति बैग उठाता है और दोनों वहां से चले जाते हैं। फुटेज में व्यापारी को उनके पीछे दौड़ते हुए भी दिखे, लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए ।



