Urjanchal Tiger
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

तीसरी मंजिल से गुटखा थूकना पड़ा भारी ! 11 KV तार की चपेट में आए 65 साल के बुजुर्ग, मौके पर मौत

मध्य प्रदेश के गंजबासौदा में 65 वर्षीय प्रभुलाल गुप्ता तीसरी मंजिल से गुटखा थूकते समय 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 26 Oct 2026, 08:18 AM IST | 1 min read
Vidisha News
Share:
Advertisement

Vidisha News : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में एक दर्दनाक हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। मकान की तीसरी मंजिल से गुटखा थूकते समय वह पास से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना गंजबासौदा के वार्ड नंबर 6 स्थित गायत्री नगर की है। मृतक की पहचान प्रभुलाल गुप्ता के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बिजली लाइन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, बीते शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे प्रभुलाल गुप्ता अपने मकान की तीसरी मंजिल के छज्जे पर खड़े थे। इसी दौरान गुटखा थूकते समय वह पास से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गए।

बिजली का तेज करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद उनका शव मकान की रेलिंग पर लटका रह गया।

  • हादसे की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। घटना ने एक बार फिर रिहायशी मकानों के पास से गुजरने वाली हाईटेंशन बिजली लाइनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Advertisement