Urjanchal Tiger
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सदर बाजार में रेस्टोरेंट में लगी आग, छह सिलेंडर फटे, आधा दर्जन वाहन जलकर राख

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 06 Oct 2025, 12:39 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

वाराणसी से अजीत सिंह।थाना कैंट क्षेत्र स्थित सदर बाजार में आज (सोमवार) सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चिकन रेस्टोरेंट में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, देखते ही देखते आग ने आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, दुकानों में रखे करीब छह गैस सिलेंडर फटने से स्थिति और भयावह हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान बाजार में खड़ी करीब आधा दर्जन गाड़ियां भी जलकर खाक हो गईं। हालांकि सक्रियता और तत्परता से की गई कार्रवाई के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि आग लगने की वजह प्रारंभिक जांच में बिजली के शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है, मौके पर पुलिस बल तैनात है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, समय पर सूचना मिलने और पुलिस की मदद से रेस्क्यू कार्य तेजी से हुआ, जिससे बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली, घटना के बाद बाजार में सुरक्षा और विद्युत व्यवस्था की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886