सिंगरौली। जयंत पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जिले की जयंत पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पॉक्सो एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पचौर भेज दिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर 2026 की रात एक 14 वर्षीय बालिका घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने पुलिस चौकी जयंत पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर बालिका को ले जाने की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 566/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चौकी प्रभारी जयंत निरीक्षक पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बालिका की तलाश में जुटी रही। लगातार प्रयासों के बाद 23 नवंबर 2026 को पुलिस ने बालिका को दस्तयाब कर लिया। विवेचना के दौरान बालिका के कथनों में आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर अपने किराए के कमरे में रखने एवं दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई। पुलिस ने प्रकरण में धारा 65(1), 64(2)(m), 87 बीएनएस तथा धारा 3/4(2), 5(l)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी अवनीश कुमार पाण्डेय (38 वर्ष), पिता बच्चा पाण्डेय, निवासी ग्राम हरदी, थाना बैढ़न को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें