सिंगरौली। जिले के कोतवाली क्षेत्र के खटखरी गांव में बोलेरो चलाना सीख रहे एक नाबालिग से वाहन अनियंत्रित हो गया। बेकाबू बोलेरो ने संकरी सड़क से गुजर रहे छह लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए है।
जिले के कोतवाली क्षेत्र के खटखरी गांव में मंगलवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया। बोलेरो चलाना सीख रहे नाबालिग से वाहन अनियंत्रित हो गया और संकरी सड़क से गुजर रहे छह लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 10 बजे की है। गांव निवासी रामजन्म शाह अपने नाबालिग बच्चों को बोलेरो चलाना सिखा रहे थे। इसी दौरान नाबालिग वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बोलेरो सड़क से गुजर रहे लोगों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। अचानक हुए हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को बैढ़न के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान अनिल शाह, परमानंद शाह, सुनीत शाह, अंजलि शाह, कृष्णा शाह और समयलाल शाह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सभी घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इनमें दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई गई है।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें