Urjanchal Tiger
बुधवार, 18 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में देर रात खूनी खेल, युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 18 Nov 2026, 12:50 PM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। जयंत चौकी क्षेत्र में देर रात विवाद के बाद एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सेक्टर-बी जयंत निवासी भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। 

जिले के जयंत चौकी क्षेत्र में मंगलवार देर रात विवाद के बाद एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सेक्टर-बी जयंत निवासी भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद बुधवार सुबह जयंत चौकी के सामने बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र सिंह देर रात जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान जयंत चौकी क्षेत्र में वाहन ओवरटेक करने को लेकर कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कोयला वाहनों की पार्किंग से जुड़ी कथित वसूली को लेकर भी विवाद की बात सामने आई है। इसी दौरान भूपेंद्र सिंह पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। । पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को थाने में बैठाया है। पुलिस घटना के कारणों के साथ-साथ वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह और घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश देखा गया और जयंत चौकी के बाहर लोगों की भीड़ जमा रही।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT