Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को 300 रुपये LPG सब्सिडी, 2025-26 तक जारी रहेगा फायदा

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 10 Aug 2025, 01:36 PM IST | 1 min read
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस! एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का ऐलान
Share:
Advertisement

PM Ujjwala Yojana Subsidy: केंद्र सरकार ने आम आदमी के लिए एक और बड़ी राहत का ऐलान किया है। केंद्र ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी दे दी है। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई।

इस योजना के लिए 12,000 करोड़ रुपये अनुमानित

इस योजना का लाभ वित्तीय वर्ष 2025-26 तक केवल 9 बार घरेलू गैस सिलेंडर भरवाने पर ही मिलेगा। इस योजना की कुल लागत 12,000 करोड़ रुपये अनुमानित है।

उज्ज्वला लाभार्थियों को लाभ पहुँचाने का लक्ष्य

भारत अपनी लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी आवश्यकता के लिए आयात पर निर्भर है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को वैश्विक मूल्य उतार-चढ़ाव से बचाने और एलपीजी के निरंतर और किफायती उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए, सरकार ने मई 2022 में प्रत्येक 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देना शुरू किया, जो एक वर्ष में 12 रिफिल तक कवर करता है। यह सब्सिडी 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर भी आनुपातिक आधार पर लागू की गई।

LPG का उपयोग बढ़ा

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के बीच एलपीजी के उपयोग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। प्रति व्यक्ति खपत (पीसीसी), जो 2019-20 में लगभग 3 रिफिल और 2022-23 में 3.68 रिफिल थी, 2024-25 में बढ़कर लगभग 4.47 रिफिल हो गई है, जिसका अर्थ है कि अब अधिक लोग सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886