Urjanchal Tiger
सोमवार, 9 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Trending Style : ये पाकिस्तानी सूट पहनकर बनें हर महफ़िल की जान।

Shabana Parveen

Administrator | Updated: 05 Dec 2022, 07:49 PM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

Trending Style : भारत में इन दिनों पाकिस्तानी सूट का खूब बोलबाला है। पाकिस्तानी सूट दुनिया के सबसे स्टाइलिश एथेनिक वेयर में से एक हैं। भारत और पाकिस्तान की महिलाओं का ड्रेसिंग सेंस लगभग एक जैसा होने के कारण इन दिनों भारत में पाकिस्तानी सूट का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। सिंपल और पटियाला सूट के अलावा शरारा, गरारा और अनारकली सूट भी काफी पसंद किए जा रहे हैं।

पाकिस्तानी सूट में जितनी वैरायटीयां आती हैं, उतनी शायद ही दुनिया के किसी और एथनिक वियर में हो। पाकिस्तानी सूट की सबसे खास बात उनके डिफरेंट लुक्स के साथ-साथ स्लीव्स और सलवार पेटर्न भी हैं।

Blouse Designs : अप्सरा सी सुन्दर दिखना है तो पहने यह स्टाइलिश फुल स्लीव्स ब्लाउज़।

यहां पर हम कुछ अलग-अलग पैटर्न के पाकिस्तानी सूट डिजाइंस आप के लिए लेकर आए हैं। जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से स्टाइल करके हर महफिल की जान बन सकती हैं।

Trending Style : लॉन सूट

लॉन सूट सबसे खूबसूरत पाकिस्तानी सलवार कमीज में से एक है। सर्दियों के मौसम के लिए यह बिल्कुल सही चॉइस है। इस पर जरी और रंगीन धागों का काम किया जाता है। सर्दियों की वेडिंग के लिए यह लॉन सूट बिल्कुल परफेक्ट हैं।

Trending Style : प्लाजो सूट

अगर आप कुछ हल्के में डिफरेंट लुक पाना चाहती हैं। तो आपके लिए प्लाजो सूट बिल्कुल सही है। प्लाजो को आप हर तरह की कुर्ती जैसे ए लाइन कुर्ती, रफल कुर्ती और लॉन्ग कुर्ती के साथ कैरी कर सकती हैं। यह देखने में तो खूबसूरत होते ही हैं, साथ ही साथ ही उतने ही हल्के और कंफर्टेबल भी होते हैं।

Advertisement

Trending Style : अनारकली सूट

गोल घेरदार डिजाइन वाले अनारकली सूट किसी भी खास मौके या फंक्शन पर कैरी कर सकती हैं। इस पर किया गया जरी वर्क के साथ चूड़ीदार सलवार और दुपट्टा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

Trending Style : शरारा सूट

शरारा सूट का क्रेज़ इन दिनों जोरों पर है किसी भी फंक्शन या शादी व पार्टी के लिए आज यह भारतीय महिलाओं की पहली पसंद है। इसे पहनकर आप किसी भी इवेंट में एक परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं।

Trending Style : सिगरेट पैंट सूट

इन दिनों सिगरेट पैंट सूट का ट्रेंड काफी चल रहा है। डिफरेंट लुक पाने के लिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं। यह एक तरह के स्ट्रेट फिट पैंट होते हैं, जिन्हें आप किसी भी कुर्ती या टॉप के साथ कैरी कर सकती हैं।

आप चाहे तो एवरग्रीन पटियाला सूट, फ्रॉक सूट, स्ट्रेट कमीज सलवार, नेट सूट के अलावा अलग-अलग स्लीव्स पैटर्न और डिजाइन के पाकिस्तानी सूट पहन कर हर महफ़िल की रौनक बन सकती हैं।

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT