Urjanchal Tiger
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

थाना प्रभारियों को हटवाने की कथित साजिश पड़ी भारी, जीआरपी निरीक्षक बबीता कठेरिया बर्खास्त

Om Prakash Shah

Author | Updated: 31 Oct 2026, 07:33 PM IST | 0 min read
Share:

भोपाल। जीआरपी में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक बबीता कठेरिया को गंभीर अनुशासनहीनता के मामले में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। विभागीय जांच में उन पर लगाए गए तीनों आरोप प्रमाणित पाए गए। आरोप था कि उन्होंने दूसरे लोगों के नाम और पते का इस्तेमाल कर इटारसी और भोपाल जीआरपी थाना प्रभारियों के खिलाफ शिकायतें भेजीं और वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास किया।

पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता के गंभीर मामले में जीआरपी की कार्यवाहक निरीक्षक बबीता कठेरिया को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। विभागीय जांच में उनके खिलाफ लगाए गए तीनों आरोप सही पाए गए। आरोप है कि उन्होंने दूसरे लोगों के नाम और पते का इस्तेमाल कर इटारसी और भोपाल जीआरपी थाना प्रभारियों के खिलाफ शिकायतें भेजीं और वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास किया। विभागीय जांच के मुताबिक, इटारसी जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे के खिलाफ 26 अगस्त 2025 को पवन कुमार गुप्ता और 6 सितंबर 2025 को श्यामलाल मीणा के नाम से शिकायतें भेजी गई थीं। वहीं, भोपाल जीआरपी थाना प्रभारी जहीर खान के खिलाफ 28 अगस्त 2025 को रामलाल सिंह के नाम से शिकायत भेजने का आरोप लगाया गया। ये तीनों शिकायतें भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक स्थित डाकघर से भेजी गई थीं। जांच के दौरान शिकायतों की लिखावट एक जैसी पाई गई। साथ ही शिकायतकर्ताओं के नाम और पते का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई। विभाग का आरोप है कि इन शिकायतों के माध्यम से दोनों थाना प्रभारियों को उनके पद से हटवाकर स्वयं वहां पदस्थ होने का प्रयास किया गया था।

विभागीय आदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि बबीता कठेरिया को पूर्व में कई बार दंडित किया जा चुका था, लेकिन उनके आचरण में सुधार नहीं हुआ। विभाग ने माना कि उनका व्यवहार पुलिस महकमे के अनुशासन और कार्यप्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा था। विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित होने के बाद सेवा से बर्खास्तगी का आदेश जारी किया गया।

Advertisement

ADVERTISEMENT