Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

स्वच्छता अभियान में विधायक रामनिवास शाह ने किया श्रमदान, दिया स्वच्छता का संदेश

Om Prakash Shah

Author | Updated: 02 Oct 2026, 01:30 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा बिलौंजी स्थित जुड़वा तालाब परिसर में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बिलौंजी स्थित जुड़वा तालाब परिसर में आयोजित “स्वच्छता ही सेवा” अभियान में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने सहभागिता की। विधायक ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

विधायक रामनिवास शाह ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ सिंगरौली को स्वच्छ एवं हरित बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सफाई मित्रों का स्वागत एवं सम्मान कर स्वच्छ सिंगरौली के निर्माण में उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। विधायक ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों में स्वच्छता, सेवा और अनुशासन का विशेष महत्व है। स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न करने और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की अपील की।

Advertisement
Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
Doctor - Mishra Poly Clinic
MISHRA POLY CLINIC
& NURSING HOME
Baliyari Road, Behind Ram Leela Maidan
Waidhan, MP 486886
☎ CALL NOW
📞 06266601178   |   Waidhan, Madhya Pradesh