Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

चोरी और छिनैती पर जयंत पुलिस का शिकंजा, मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद

Om Prakash Shah

Author | Updated: 19 Oct 2026, 09:04 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जयंत चौकी पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने मोबाइल छिनैती और मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल और करीब 35 हजार रुपये कीमत का सैमसंग मोबाइल फोन बरामद किया है।

जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सिंगरौली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में जयंत चौकी पुलिस ने मोबाइल छिनैती और मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए करीब 35 हजार रुपये कीमत का सैमसंग मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना 1 मार्च 2026 की है। जयंत क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने एक फरियादी के हाथ से सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया था। मामले में अपराध क्रमांक 94/2026 के तहत धारा 304(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। वहीं, दूसरी घटना 13 अगस्त 2026 को जयंत स्थित लक्ष्मी मार्केट में हुई, जहां से फरियादी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक MP-66-MJ-7936 चोरी हो गई थी। इस मामले में अपराध क्रमांक 397/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जयंत चौकी पुलिस ने लगातार पतासाजी और विवेचना की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दोनों मामलों में चोरी की मोटरसाइकिल और छीना गया मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886