Urjanchal Tiger
रविवार, 18 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

551 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा गनियारी

Om Prakash Shah

Author | Updated: 18 Oct 2026, 04:40 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। केशव नगर गनियारी में नौ दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। 551 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। काली मंदिर से शुरू हुई यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए दुर्गा पंडाल पहुंची, जहां आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

जिले के केशव नगर गनियारी में नौ दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। मां दुर्गा की भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत इस यात्रा में महिलाओं, बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. डीके मिश्रा ने बताया कि समिति वर्ष 2016 से लगातार चुनरी यात्रा का आयोजन कर रही है। इस वर्ष भी 551 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से चुनरी दान कर अपनी आस्था प्रकट की। यात्रा काली मंदिर से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर रोड, हरिहर फव्वारा, तुलसी मार्ग और अंबेडकर चौक सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए केशव नगर स्थित दुर्गा पंडाल पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का फूलों से स्वागत किया गया। पंडाल पहुंचने पर समिति द्वारा विधिवत आरती की गई तथा चुनरी को प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। वर्ष 2016 से निरंतर आयोजित हो रही यह चुनरी यात्रा क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामूहिक सहभागिता और मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा का प्रतीक बनती जा रही है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886