Urjanchal Tiger
बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव के दूसरे माफीनामे को खारिज करते हुए कहा कार्रवाई के लिए तैयार रहें

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 10 Apr 2024, 03:16 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

दवाओं के भ्रामक विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ अवमानना ​​याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (अप्रैल 10, 2024) को सुनवाई की। सुनवाई के दौरान दोनों ने बिना शर्त माफी मांगी। हालांकि कोर्ट ने बाबा रामदेव के हलफनामे को मानने से इनकार कर दिया।

सुनवाई के दौरान जस्टिस हिमा कोहली ने कहा, “हलफनामा हमारे सामने आने से पहले मीडिया में प्रकाशित हो गया। इसे प्रचार के लिए दाखिल किया गया या हमारे लिए?”

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव की दूसरी माफी खारिज कर दी। जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने कहा कि इस मामले पर कोर्ट के आदेश का जानबूझकर उल्लंघन किया गया है, कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने यह भी कहा कि ”हम अंधे नहीं हैं।” कोर्ट ने कहा कि हम आपकी माफी स्वीकार नहीं करेंगे।

ये भी पढे – कार्रवाई न करने पर महिला ने उतारी थाना प्रभारी की आरती, वीडियो हो रहा वायरल

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886