Urjanchal Tiger
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में सब्जी-फल विक्रेताओं को कौन और क्यों दी सख्त चेतावनी ?

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 07 Jan 2026, 10:55 PM IST | 1 min read
सिंगरौली में सब्जी-फल विक्रेताओं पर गिरी गाज़
Share:
Advertisement

सिंगरौली जिला।। शहर में सुव्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम सिंगरौली ने सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 32, इंद्रा चौक रोड पर सड़क पर दुकान लगाकर यातायात बाधित करने वाले सब्जी-फल विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी गई।

नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी श्री विपिन तिवारी ने मौके पर मौजूद व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानें संचालित न करें और सब्जी मंडी में ही अपना व्यापार करें। उन्होंने कहा कि सड़क पर दुकानें लगाने से न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है।

अधिकारियों ने यह भी आगाह किया कि यदि भविष्य में दोबारा सड़क पर अतिक्रमण पाया गया, तो संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध चलानी कार्रवाई के साथ-साथ सामान जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता मौजूद रहा और मौके पर समझाइश दी गई।

नगर निगम का कहना है कि शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात सुगम बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। नागरिकों और व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए निगम ने नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886