Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

झूठी रिपोर्ट लिखाना पड़ा भारी : पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में पेश किया इस्तगासा, जानें पूरा मामला

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 07 Aug 2025, 02:26 PM IST | 1 min read
SINGRAULI : Police takes big action against those who filed false reports
Share:
Advertisement

सिंगरौली: पुलिस के सख्त रवैये और निष्पक्ष जांच के चलते अब झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वालों की खैर नहीं! पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते और कोतवाली थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार के मार्गदर्शन में चौकी खुटार पुलिस ने रंजिशन झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय में इस्तगासा पेश किया है।

क्या है पूरा मामला?

10 मई 2024 को फरियादी प्रकाश चन्द्र शाह निवासी नौगई, ने पुलिस चौकी खुटार में रिपोर्ट लिखाई थी कि उसी दिन गाँव के रावेन्द्र शाह और इन्द्र बहादुर शाह उनकी टायर की दुकान पर आकर पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा करने लगे। आरोप था कि रावेन्द्र शाह ने गाली-गलौज की, मना करने पर इन्द्र बहादुर शाह ने मारपीट की और रावेन्द्र शाह ने चाकू से हमला किया जिससे उनके हाथ में चोट लग गई।

रिपोर्ट के आधार पर थाना वैढ़न में अपराध क्रमांक 697/2024, विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

जांच में क्या निकला सच?

पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि जिस दिन की घटना बताई गई, उस दिन फरियादी वास्तव में अपने घर से अमित कुमार शाह की टायर दुकान पर गया था और वहां कूलर के सामने खड़े होकर हवा ले रहा था। उसी दौरान उसका हाथ कूलर के पंखे में लग गया और उसका अंगूठा कट गया।

रावेन्द्र शाह और इन्द्र बहादुर शाह से फरियादी का पुराना विवाद था। इसी रंजिश के कारण प्रकाश चन्द्र शाह ने उनके खिलाफ मनगढ़ंत, झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने पूरी प्रमाणिक जांच के बाद रिपोर्ट को गलत पाया और मामला खारिज करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। न्यायालय ने भी इस पर अपनी स्वीकृति दी।

Advertisement