Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

राखड़ से भरे बल्कर में लगी भीषण आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान

Om Prakash Shah

Author | Updated: 19 Oct 2026, 09:44 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। सिंगरौली से सतना जा रहे राखड़ से भरे बल्कर में रविवार शाम करीब 4 बजे चितरंगी थाना क्षेत्र में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक और खलासी ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में पूरा बल्कर जलकर खाक हो गया।

सिंगरौली से सतना जा रहे राखड़ से भरे बल्कर में रविवार शाम करीब 4 बजे चितरंगी थाना क्षेत्र में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति को भांपते हुए चालक और खलासी ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में बल्कर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। देवसर से आगे बढ़ते ही वाहन के इंजन की ओर से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। खतरा देखते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बल्कर को बस्ती से दूर खाली स्थान पर खड़ा किया और दोनों तत्काल नीचे उतर गए। इसके बाद आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरा वाहन जल गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक और खलासी की जान बच गई।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886