Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

मोदी जन्मदिवस पर एनटीपीसी की पहल, बच्चों को मिले नए स्कूल बैग, शिक्षा के महत्व पर दिया गया संदेश

Om Prakash Shah

Author | Updated: 19 Sep 2025, 12:22 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को एनटीपीसी विन्ध्याचल ने बच्चों की मुस्कान के साथ यादगार बना दिया। ग्राम पंचायत भवन बसौड़ा में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को स्कूल बैग भेंट किए गए। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
बसौड़ा गांव का पंचायत भवन गुरुवार को कुछ खास नज़ारा लिए हुए था। वजह थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस और एनटीपीसी विन्ध्याचल की पहल। कार्यक्रम में बच्चों को जब नए-नए स्कूल बैग मिले तो उनके चेहरों पर खिलखिलाती मुस्कान देखते ही बनती थी। जैसे ही बच्चों के हाथों में रंग-बिरंगे बैग पहुंचे, उनकी आंखों में चमक और चेहरों पर मुस्कान फैल गई। किसी ने बैग कंधे पर डाला, तो किसी ने उत्सुकता से उसकी चेन खोलकर अंदर झांका। यह पल मानो उनकी मासूम दुनिया में उम्मीद और आत्मविश्वास का रंग भर रहा था।
जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को बैग सौंपते हुए कहा कि शिक्षा ही वह कुंजी है, जो आने वाले कल को रोशन बनाती है। उन्होंने इस मौके को सिर्फ उपहार का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास और उम्मीद जगाने वाला क्षण बताया। एनटीपीसी प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह पहल शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज को प्रेरित करने का प्रयास है। मोदी जन्मदिवस पर बच्चों तक पहुंची यह सौगात आने वाले कल की नींव मजबूत करने का संदेश देती है।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886