Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

श्रमिकों में बढ़ी कानूनी जागरूकता — नौगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर से मिला अधिकारों का ज्ञान

Om Prakash Shah

Author | Updated: 13 Nov 2025, 05:59 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। न्याय सबके द्वार तक पहुँचाने के उद्देश्य से म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली के अध्यक्ष श्री अतुल कुमार खंडेलवाल के मार्गदर्शन में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह 2025 के अंतर्गत जनहितकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है।

सिंगरौली के अध्यक्ष श्री अतुल कुमार खंडेलवाल के मार्गदर्शन में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह 2025 के तहत ग्रामीण अंचल नौगढ़ एवं रैनबसेरा में श्रमिकों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। उक्त आयोजन से श्रमिकों में अपने अधिकारों के प्रति नई चेतना और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायाधीश श्री मनोरम तिवारी ने कहा कि “श्रमिक देश की प्रगति के आधार स्तंभ हैं, और उन्हें उनके अधिकारों की पूरी जानकारी मिलना ही सच्चे न्याय की शुरुआत है।” उन्होंने यह भी कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रत्येक श्रमिक को न्याय एवं सहायता प्रदान करने के लिए संकल्पित है।

श्रम निरीक्षक श्री राहुल प्रधान ने श्रमिकों को संनिर्माण कर्मकार योजनाओं एवं अन्य सरकारी लाभों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, मौके पर मौजूद अधिकारियों ने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की।

उक्त शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अमित शर्मा, अधिवक्ता श्री योगेश कुमार शाह, वंदना सिंह सहित अनेक अधिकारी एवं श्रमिक उपस्थित रहे।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886