Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में आज पहुंचेगी प्रभारी मंत्री संपतिया उइके, योजनाओं की रफ्तार पर लेंगी समीक्षा की क्लास

Om Prakash Shah

Author | Updated: 11 Nov 2025, 09:29 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके का आज मंगलवार को सिंगरौली आगमन हो रहा है। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12 बजे एयर टैक्सी से सिंगरौली हवाई पट्टी पर पहुंचेंगी। आगमन के बाद मंत्री उइके सड़क मार्ग से सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक के निवास पर पहुंचेंगी। वहां अल्प प्रवास के बाद वे एनटीपीसी सूर्या भवन जाएंगी।

 

जिले में आज राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज है, क्योंकि प्रभारी मंत्री संपतिया उइके का आगमन मंगलवार दोपहर हो रहा है। मंत्री उइके का एयर टैक्सी से दोपहर 12 बजे सिंगरौली हवाई पट्टी पर पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है। हवाई पट्टी से वे सीधे सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक के निवास पर जाएंगी, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद मंत्री उइके एनटीपीसी सूर्या भवन पहुंचेगीं, जहां कुछ समय विश्राम करने के बाद शाम 4 बजे वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगी। सूत्रों के मुताबिक प्रभारी मंत्री का यह दौरा सिर्फ औपचारिक नहीं है, बल्कि वे जिले की प्रमुख विकास योजनाओं और विभागीय प्रगति की समीक्षा करने आई हैं।

बुधवार को दोपहर 12 बजे से वे राजस्व, आदिम जाति, कृषि, महिला एवं बाल विकास, पर्यावरण, खनिज तथा नगर निगम विभागों की समीक्षा बैठक लेंगी। बैठक के दौरान जिले के विकास कार्यों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन और जनकल्याण से जुड़ी परियोजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने मंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित सभी विभागीय अधिकारी तैनात रहेंगे ताकि दौरा और बैठकें सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886