Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

राजस्व न्यायालय में मिली अनियमितता पर भड़के कलेक्टर बैनल, तहसीलदार-रीडर व पटवारी को नोटिस — बोले, न्याय में लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

Om Prakash Shah

Author | Updated: 10 Nov 2025, 11:34 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल ने शहरी तहसील कार्यालय पचौर पहुँचकर राजस्व न्यायालय बैढ़न एवं पंजरेह का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नमांकन, सीमांकन, वटनवारा तथा नक्शा तरमीम से संबंधित प्रकरणों का अवलोकन किया।

जिले के कलेक्टर गौरव बैनल ने शुक्रवार को शहरी तहसील कार्यालय पचौर में पहुँचकर राजस्व न्यायालय बैढ़न एवं पंजरेह का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नमांकन, सीमांकन, वटनवारा एवं नक्शा तरमीम से जुड़े प्रकरणों का परीक्षण करते समय गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कलेक्टर ने पाया कि कई प्रकरणों में रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत नहीं की गई है और न्यायालयीन प्रक्रिया में लापरवाही बरती जा रही है। इस पर उन्होंने तहसीलदार सविता यादव, उनके रीडर और संबंधित पटवारी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर बैनल ने स्पष्ट कहा — “राजस्व न्यायालयों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। आमजन के मामलों का समयबद्ध निराकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने निर्देश दिए कि 15 दिनों के भीतर सभी लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक तहसीलदार नियमित रूप से अपने न्यायालय संचालित करें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि रिकॉर्ड सुधार और सीमांकन से संबंधित मामलों में पटवारी समय पर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, ताकि आम नागरिकों को समय पर न्याय मिल सके। साथ ही निर्देश दिए कि पटवारियों की नियमित बैठक आयोजित कर लंबित रिपोर्टों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने उपखंड अधिकारी सुरेश जाधव को भी आदेश दिए कि वे स्वयं न्यायालयीन कार्यों की समीक्षा करें और न्यायिक प्रक्रिया में सुधार के ठोस कदम उठाएं।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886